अंबेडकर मंच ने जताई नाराजगी, मंत्री ने नहीं दिया कोई जवाब
Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बारां जिले में शिक्षिका के निलंबन के विरोध में रविवार को देवली दौरे पर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से अंबेडकर विच अरे मंच ने मुलाकात कर निलंबन पर विरोध व्यक्त किया।
इस दौरान विचार मंच अध्यक्ष राजबहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे। जब मंत्री दिलावर अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। इस बीच मंच अध्यक्ष ने उन्हें पूजा विवाद को लेकर निलंबित की गई शिक्षिका हेमलता बैरवा के निलंबन को गलत ठहराया तथा ज्ञापन दिया। इस पर दिलावर ने कहा कि यानी शिक्षिका को नियम विरोध निलंबित किया है। केवल यह कहकर दिलावर अपनी गाड़ी की ओर निकल गए। वही मंच अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षिका हेमलता बैरवा को वाकई नियम विरोध निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिक्षिका हेमलता बैरवा को एक कार्यक्रम में पूजन विवाद के चलते निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी साथ थे।



