Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलेनदेन के विवाद को लेकर नाजायज फायदा उठाने का विवाहिता ने लगाया...

लेनदेन के विवाद को लेकर नाजायज फायदा उठाने का विवाहिता ने लगाया आरोप


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर स्थित कॉलोनी निवासी विवाहिता ने लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की ओर से नाजायज फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति व धर्मेंद्र के बीच लेनदेन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। आरोप लगाया गया इसी का फायदा उठाकर धर्मेंद्र का भाई राजेश व दोनों जने मिलकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा प्रताड़ित कर रहे हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन पीड़िता के व्हाट्सएप नं पर ऑडियो कॉल कर उस पर नाजायज शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और ऊपर से रुपए देकर केस खारिज करने की भी बात कह रहा है। वही व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गत 20 मार्च को वह 7:30 बजे मंदिर दर्शन कर वापस लौट रही थी। इस बीच उक्त व्यक्ति ने पीड़िता का रास्ता रोक लिया तथा नोट दिखाते हुए अपने साथ चलने की बात कही। पीड़िता ने विरोध किया तो अभियुक्त ने महिला विवाहिता के साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जांच थाना प्रभारी राजकुमार नायक करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d