Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने रविवार को क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं को होली व धुलण्डी पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद, राग, द्वेष, मतभेद भुलाकर प्रेम से जीवन जीने का संदेश देता है।
वही अपने सभी दुर्गुण होली में जला देने की बात कही है। इस दौरान पूर्व मंत्री सैनी ने कहा कि वर्ष 2006 में कांग्रेस की केंद्र में सरकार थी। इस दौरान डॉ. स्वामीनाथन रिपोर्ट पेश की गई। यह रिपोर्ट तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई। इसके बावजूद रिपोर्ट की क्रियान्वित ही नहीं हुई। यह किसानों के साथ छलावा है। जबकि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने किसानों की दशा व दिशा बदल दी। किसान सम्मान निधि योजना से अब तक करोड़ों किसानों को सम्मान मिला है। प्रत्येक किसान को उनके खाते में 34 हजार रुपए मिले है। जिससे उनका मान बढ़ा है तथा मोदी की गारंटी पूरी हुई। वहीं राजस्थान में भजनलाल सरकार ने भी मोदी की गारंटी को साकार करने में योगदान दिया है।

इस माह मंगलवार बंद को लेकर किया निर्णय
जहां राजस्थान सरकार ने 2 हजार रुपए की सम्मान निधि और बढ़ाई है। ऐसे में अब चार किस्त में किसानों को 8 हजार रुपए मिलेंगे। इससे करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे। अब तक किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जा चुकी है। इससे किसानों का सम्मान बढ़ा है। वही 2024 में पार्टी का लक्ष्य है कि राजस्थान में सभी बच्चे 25 सीटे जीते तथा देश मे बीजेपी 400 से अधिक सीट जीतेगी। भाजपा के केंद्र सरकार में आने से पूर्व वित्तीय स्थिति में देश 2014 में 11वीं पायदान पर था। लेकिन वर्तमान में 2023-24 में भारत 5 वे पायदान पर हो गया है। वहीं वर्ष 2027 तक बीजेपी सरकार का लक्ष्य है कि भारत तीसरा स्थान पर बनाएगा। इसके अलावा पूर्व मंत्री सैनी ने पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं व लोगों को नमो ऐप के माध्यम से अंशदान देकर पार्टी को मजबूत किए जाने की बात कही है।



