Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मआराध्य कर्मा देवी जयंती मनाई, अंतिम अशरे में इफ्तार पार्टी हुई

आराध्य कर्मा देवी जयंती मनाई, अंतिम अशरे में इफ्तार पार्टी हुई


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती चित्तौड़गढ़ स्थित सांवरियाजी मण्डफिया में मनाई गई। इस दौरान कई कार्यक्रम हुए व साहू तेली समाज द्वारा मां कर्मा देवी जयंती धूमधाम से मनाई गई।

पारस साहू देवली ने बताया कि यहां सांवरिया जी मंडफिया में लोगों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तेली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान महिला संगठन ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अलका देवी साहू पंचोली अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, पुष्पा देवी (मोहिनी देवी) प्रदेश महिला संगठन मंत्री , प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य तालेड़ा महावीर राठौर चंद्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, सत्यनारायण साहू प्रदेश महामंत्री दूनी, महावीर सुतडा प्रदेश प्रचार मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री पारस साहू (मोंटी) समेत मौजूद थे।

रमजान के अंतिम अशरे में दावत ऐ इफ्तार हुई

शहर में इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमज़ान में दावते ऐ इफ्तार हो रही है। जयपुर रोड़ स्थित रिसाला मस्जिद में, मस्जिद के सदर फ़िरोज़ खान अब्बासी द्वारा पिछली शाम इफ्तार पार्टी दी गई। इफ्तार से पूर्व मौलाना दिलकश रज़ा खां ने माहे रमज़ान की महत्ता एवं फ़ज़ीलत के बारे में बताया। यह जानकारी हारुन अंसारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d