Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवाह रे देवली पुलिस...ट्रैक्टर पर चालक बैठा और रिपोर्ट में बताया, गलियों...

वाह रे देवली पुलिस…ट्रैक्टर पर चालक बैठा और रिपोर्ट में बताया, गलियों में भागा

  • मामले में पुलिस की लीपापोती की कवायद

  • पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास

  • आगे से करती है देवली पुलिस, किसी वाहन का पीछा


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार रात विवेकानंद कॉलोनी में बजरी की ट्रैक्टर ट्राली के मामले में पुलिस की लीपापोती सामने आने लगी है। जहां मौके पर पुलिसकर्मी स्वयं ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़े हैं। वहीं चालक मौजूद होने के बावजूद रिपोर्ट में उसे गलियों में भागना बताया।

देवली। थाना पुलिस की ओर से बनाया गया मुकदमा, जिसमें ट्रैक्टर चालक को भगाना बताया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीती रात देवली थाने के दो पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर एक बजरी की ट्रैक्टर ट्राली को एस्कॉर्ट (मार्ग रक्षा) कर रहे थे। यह ट्रैक्टर ट्रॉली विवेकानंद कॉलोनी सीआईएसएफ लिंक रोड के समीप रुकी। जहां एक मीडियाकर्मी ने उक्त मामले को अपने कमरे में कैद किया। जिसमें मीडियाकर्मी के साथ पुलिसकर्मियों की बहस, बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली, उस पर बैठा हुआ व चालक मौके पर पहुंची देवली पुलिस आदि के वीडियो है। इसके बावजूद देवली पुलिस में मंगलवार रात बजरी चोरी व एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया। इसमें यह बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गश्त के दौरान की है। वहीं चालक गलियों में भाग गया। बाद में ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने ले आई। जबकि स्वयं मीडियाकर्मी ने फोन कर पुलिस को जानकारी से अवगत कराया था।

जबकि दैनिक ब्यूरो के पास वह सभी वीडियो है, जिसमें चालक ड्राइवर सीट पर आराम से बैठा है। इस दरमियान पुलिस भी आई तो आखिर पुलिस के आने के बाद चालक कैसे भाग गया। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठना है तथा इस बात का संकेत मिल रहा है। कि पुलिस अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों कांस्टेबल ट्रैक्टर का पीछा कर रहे थे। जबकि मौके पर दोनों पुलिस कांस्टेबल ट्रैक्टर के आगे चल रहे थे। ऐसे में किसी वाहन का पीछा, आगे से किया जाता है। यह बात गले नहीं उतर रही है।

यहां से पढ़े पूरी खबर –

पुलिसकर्मी ही कर रहे हैं बजरी की ट्रैक्टर ट्राली की एस्कॉर्ट, वीडियो में कैद हुआ घटनाक्रम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d