Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंवा की श्रीसुधा सागर पब्लिक स्कूल ने इस बार भी सराहनीय परिणाम दिया है। शिक्षण संस्थान अध्यनरत कक्षा 10 वीं की छात्रा सुहानी चंदेल पुत्री हरजीलाल चंदेल ने सीबीएसई 2024 की परीक्षा में 95.2 फीसदी अंक अर्जित किया है।
इसी तरह अनुष्का वर्मा व श्रुति जैन 93.4 व 92.8 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 12वीं की छात्रा अंतिमा जैन ने 91.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही विद्यालय में दूसरा स्थान मनस्वी चतुर्वेदी व मोहिता वर्मा ने 90.2 फीसदी अंक अर्जित किए है। संस्था निदेशक ओम प्रकाश जैन व सचिव पवन कुमार जैन ने सभी छात्र व छात्राओं व विद्यालय परिवार को मुँह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान विद्यालय, क्षेत्र कमेटी सदस्य, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक भी मौजूद थे।



