Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबजरी परिवहन रोकने के लिए खुद फील्ड में उतरे कलक्टर, एसपी

बजरी परिवहन रोकने के लिए खुद फील्ड में उतरे कलक्टर, एसपी

  • करीब 650 मेट्रिक टन बजरी जब्त

  • सूचना लीक होने से मौके से फरार हुए बजरी माफिया

  • पुलिस, पटवारी, गिरदावर की भूमिका संदिग्ध


Jahazpur News 14 मई (आज़ाद नेब) जहाजपुर क्षेत्र के हनुमान नगर थाने के छोटी लुहारी गांव मे देर रात अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर एवं एसपी को मैदान में उतरना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 650 मेट्रिक टन बजरी जब्त की है।

वहीं कार्यवाही की सूचना लीक होने से बजरी माफिया बजरी के स्टॉक से गाड़ियां एवं जेसीबी मशीन लेकर फरार हो गए। जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देर रात लुहारी कलां ग्राम पंचायत की चरागाह भूमि पर अवैध बजरी के दो स्टॉक मिले। जिनको जब्त किया गया। ज़ब्ती के दौरान वहां पर 650 मेट्रिक टन बजरी मिली। चरागाह भूमि पर लगे अवैध बजरी के स्टॉक की जानकारी उच्च अधिकारीयों को नहीं देने पर क्षेत्र के गिरदावर एवं पटवारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए चार्ज शीट दी जाएगी। कार्रवाई की सूचना लीक होने पर स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

देर रात हुई कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार मौजूद रहे। एसपी राजेश कांवट ने कार्रवाई की सूचना लीक होने पर कहा कि माफियाओं के सूचना तंत्र के लोग जगह-जगह पर बैठे रहते है। रात व दिन पल पल पुलिस की निगरानी करते हैं। अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरे जिले में पुलिस गस्त का पैटर्न चेंज किया गया है।अब जिले में 15 पुलिस की गाड़ियां गश्त करेंगी।

गौरतलब है कि छोटी लुहारी गांव से अवैध बजरी के स्टॉक से गाड़ियां भराई जाती है, जो परिवहन करते हुए नेशनल हाईवे 52 देवा का खेड़ा से निकल कर कोटा बूंदी जाती है। काफी समय से यहां पर उक्त अवैध कारोबार पनप रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d