Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसोने के कई आभूषण, एटीएम कार्ड चोरी का मामला दर्ज

सोने के कई आभूषण, एटीएम कार्ड चोरी का मामला दर्ज


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 13 के वार्ड पार्षद विनोद पुजारी ने शुक्रवार को देवली थाने में अपने वार्ड की एक महिला के घर में चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। यह वारदात 11 मई की है।


प्रकरण के अनुसार यह मकान प्रेमा देवी पत्नी किशन लाल बलाई का है। रिपोर्ट में बताया कि प्रेमा देवी अपनी पुत्री वर्षा पत्नी साहिल आहूजा निवासी मुंबई के यहां 8 मई को गई थी। वहीं पीछे से उसने मकान में साफ सफाई के लिए कर्मचारी शबनम पत्नी सलीम निवासी प्रताप कॉलोनी को रखा था। रिपोर्ट में बताया कि शबनम ने 11 मई को मकान में चोरी होने की मकान मालिक प्रेमा देवी को सूचना दी। वहीं यह सूचना प्रेमा देवी ने वार्ड पार्षद विनोद पुजारी को दी। पुजारी ने जब घर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। वही पड़ताल करने पर सामने आया कि चोरों ने सोने की लेडीज अंगूठी, दो चूड़ी सोने की, झुमरी, जेंट्स सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन, दो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम कार्ड चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d