Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceपब्लिक वॉइस : हटे हुए फेरोकवर से कॉलोनीवासी परेशानी

पब्लिक वॉइस : हटे हुए फेरोकवर से कॉलोनीवासी परेशानी

सफाई के बाद वापस नहीं लगे फेरोकवर


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में राजकीय महाविद्यालय की ओर से पटेल नगर के प्रवेश मार्ग पर नाले पर से हटे फेरोकवर कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।

यहां लोग अपने चौपाहिया वाहनों से नहीं निकल पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पंचायत समिति की दीवार से सटकर एक निजी अस्पताल के पास पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई कराई गई। करीब एक सप्ताह पूर्व सफाईकर्मियों ने नाले से कीचड़ आदि निकाल दिया। लेकिन इसके बाद से यहां लगे लोहे के भारी फेरोकवर वापस नहीं लगे। जिसकी वजह से नाले खुले है तथा फेरोकवर सड़क पर पड़े। इससे पटेल नगर के लोगों को इस मार्ग से गुजरने में परेशानी हो रही है। खासकर करीब की बस्ती के लोग लंबा चक्कर लगाकर दूसरे मार्ग से जा रहे हैं। वही दुपहिया वाहन चालक यहां से गुजर तो रहे हैं, लेकिन उनके साथ भी लोहे के फेरोकवर से हादसा होने की संभावना है। कॉलोनीवासियो की मांग है कि यदि नाले की सफाई हो चुकी हो तो फेरोकवर लगाया जाए, ताकि आवाजाही सुचारू हो सके। अभी फिलहाल लोग टू व्हीलर से ही इस मार्ग से निकल पा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d