Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessमानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बीए, बीएससी के प्रवेश शुरू

मानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में बीए, बीएससी के प्रवेश शुरू

राजकीय महाविद्यालय में परिंडे लगाए


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग से पनवाड़ रोड स्थित मानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र के लिए बीए व बीएससी संकाय में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।

महाविद्यालय निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बीए में अनिवार्य विषय के अलावा हिंदी, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत, गृह विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, भूगोल, अर्थशास्त्र, इतिहास, चित्रकला, उर्दू विषय है। इसी तरह बीएससी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक व व्यवसायिक पाठ्यक्रम एक साथ उपलब्ध है। शहर के शोर से दूर सभी व्यवस्थाओं व सुविधाओं से युक्त मानव धर्म शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एससी, एसटीसी, ओबीसी, एमबीसी, बीपीएल व अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है।

राजकीय महाविद्यालय में परिंडे लगाए

राजकीय महाविद्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी व महाविद्यालय समिति की ओर से भीषण गर्मी के चलते पक्षियों के लिए 10 परिंडे लगाए गए। प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों व स्वयंसेवकों को संकल्प दिलाया कि वह अपने घर के आसपास भी परिंडे व चुग्गे की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान संकाय सदस्य निकिता वर्मा, निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, विजय कुमार, रामलाल मीणा, करिश्मा, अनीस अब्बासी समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d