Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationतीसरे दिन भी सब्जी व फलों के लिए तरसें लोग, धरने पर...

तीसरे दिन भी सब्जी व फलों के लिए तरसें लोग, धरने पर बैठे व्यापारी

मंडी शिफ्टिंग का मामला


Jahazpur News 26 मई (आज़ाद नेब) सब्जी मंडी शिफ्टिंग मामले तीसरे दिन रविवार को भी व्यापारियों ने मंडी को बंद रखकर धरने पर बैठे गए। जिसके चलते शहरवासियों को सब्जी व फलों के लिए भटकना पड़ा।

एक ओर नौतपा की गर्मी, दूसरी तरफ लोगों को हरी सब्जी व फलों ना मिलना आमजन के लिए कहर बरपाना जैसा है। सब्जी मंडी व्यापारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि 2019 में ही व्यापारियों के लिए पालिका प्रशासन द्वारा 11.60 लाख रुपए खर्च कर सब्जी मंडी का निर्माण कर दिया गया था। अब दूसरी जगह पर मंडी का निर्माण करना मुमकिन नहीं है‌। सब्जी फल व्यापार मंडल की मांग है कि पालिका द्वारा अभी तालाब की पाळ पर स्थान आवंटन किया जा रहा है, जो की न्यायोचित नहीं है। व्यापारियों की मण्डी संचालित करने के लिए आएएसईबी ग्रामीण के अम्बेडकर भवन के पास जगह आवंटित करने की मांग है अथवा भक्तों की झोपड़िया रोड़ पर खुली जगह मिले।

धरने पर बैठे व्यापारीयों में पीरू मोहम्मद, रामदेव खटीक, नंदलाल कीर, शरीफ रंगरेज, बालूराम खटीक, दिनेश माली, रमेश खटीक सहित अन्य व्यापारी एवं फुटकर व्यापारी भी मौजूद थे।

प्रीवियस न्यूज़- यहां से पढ़े

सब्जी मंडी शिफ्टिंग मामला, दो दिन बंद रखकर विधायक से मिले व्यापारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d