पीड़ित ने रिपोर्ट दी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Jahazpur News 4 जुलाई (आज़ाद नेब) मैकेनिक का काम कर खजूरी से जहाजपुर आ रहे युवक पर बुधवार रात दो जनों ने बाइक को रोककर धारदार हथियार व लोहे के सरिए से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन, कान व सिर पर गंभीर चोटे आई।
हादसे में घायल हुए युवक को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन की व हादसे में लिप्त युवकों की तलाश शुरू की है। थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि मामले में जावेद पुत्र इंसाफ ने रिपोर्ट दी है। इसमें पीड़ित ने बताया कि वह खजूरी में मैकेनिक का काम करता है। बीती रात करीब 8:30 के आस पास वह वापस अपने घर जहाजपुर लौट रहा था। इस बीच कल्याणजी के मंदिर के पास स्थित कुई के पास अपनी मोटर साइकिल से पहुंचा। तभी साबिर पुत्र कलाम व सकलेन पुत्र आबिद ने पीड़ित को रंजिशवश घेर लिया। वहीं जान से मारने के उद्देश्य से साबिर पुत्र कलाम ने धारदार हथियार चाकू से गर्दन के बाई ओर वार किया।
जिससे पीड़ित के गर्दन कान पर गंभीर चोटे आई। इसी तरह सकलेन ने लोहे के सरिए से सिर पर प्राण घातक हमला किया। मारपीट से शरीर पर कई जगह चोटे आई। पीड़ित की चिल्लाने की आवाज सुनकर कई व्यक्ति मौके पर आ गए। इससे आरोपी भाग गए।


