Jahazpur News 4 जुलाई (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत भगुनगर स्थित एक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी की। वहीं मौके पर नायब तहसीलदार, शिक्षा अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी पहुंचे।
शिक्षकों की लापरवाही पर उन्हें एपीओ किया गया। यह मामला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम हंसेडा पंचायत भगुनगर का है। ग्रामीणों ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर तालाबंदी की व लिखित में ज्ञापन सौपा। इसमें बताया कि विद्यालय की टंकी की सफाई अवकाश के बाद स्कूल खुलने के बाद भी नहीं की गई। उसमें दूषित पानी था। जिससे ग्रामवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई। मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक एवं नायब तहसीलदार बलवीर सिंह एवं स्थानीय थाने से थानाधिकारी मौजूद थे। सीबीईओं द्वारा विद्यालय के स्टॉफ की लापरवाही को देखते विद्यालय के चार शिक्षक परसराम शर्मा, गोपाललाल बलाई, रामबाबू स्वर्णकार, बनवारी लाल सोनी को विद्यालय से हटाकर तत्काल प्रभाव से पीईईओ कार्यालय के अन्य विद्यालयों में लगाया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिन्हें अधिकारियों को समझाना पड़ा।



