Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsड्यूटी पर जाते समय पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण

ड्यूटी पर जाते समय पिस्तौल दिखाकर युवक का अपहरण

  • जंगल में ले जाकर हाथ पैर बांधकर की मारपीट

  • नेशनल हाइवे 148D शाहपुरा रोड जहाजपुर की वारदात

  • दिनदहाड़े युवक का किया अपहरण

  • ऐड्रेस पुछने के बहाने रोका औऱ बाइक की चाबी, मोबाइल छीना


Jahazpur News 17 अगस्त (आज़ाद नेब) ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने का शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में ग्राम लक्ष्मीपुरा निवासी खुशराज मीणा पीड़ित हैं। जिसे जहाजपुर बाइपास नेशनल हाइवे 148D शाहपुरा रोड बस स्टॉप से कुछ ही दूरी पर एड्रेस पूछने के बहाने रोक कर पिस्तौल दिखा जबरन कार में बिठा लिया गया।

आरोपी जिसे कोटा रोड नेशनल हाइवे 148D पर स्थित नाथूण गांव के जंगल में ले गए औऱ हाथ पैर बांधकर मारपीट की। मारपीट देखकर जंगल में बकरी चरावाहे ने आरोपियों से पूछा तो उन्होंने बात घुमाते हुए कहा कि यह बाइक चोर है। इसलिए पीट रहे है। इस दौरान पीड़ित खुशी राजमीणा ने कहा कि यह उसे मारने के लिए यहां लाएं हैं। वहीं पुलिस को फोन करने की बात कही। चरवाहे को फोन निकालते देखकर अपहरणकर्ता वहां से रफूचक्कर हो गए। जहाजपुर पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर बनय सिंह नेशनल हाईवे पर लगी दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पीड़ित खुशी राजमीणा को नाथूण गांव में मारपीट कर अपहरणकर्ता छोड़कर फरार हो गए।

यह है मामला

दरअसल खुशीराज मीणा लक्ष्मीपुरा जहाजपुर निवासी है, जो बजरी रॉयल्टी नाका पर काम करता है। सुबह ड्यूटी करने के लिए बाइक पर घर से निकला था। जिसका सुबह 8 बजे जहाजपुर बाईपास शाहपुरा रोड बस स्टॉप के समीप पिस्तौल दिखा जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। जिसके साथ ग्राम नाथूण गांव के जंगल में हाथ पैर बांधकर मारपीट की गई।

वारदात के पीछे यह रही वजह

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित खुशीराज मीणा कुछ समय पूर्व अपनी पत्नी के साथ कोटा रहता था। जिस बिल्डिंग में खुशीराज रहता था। इस बिल्डिंग के ऊपर फ्लोर पर यूपी निवासी सुजीत भी रहता था। खुशीराज मीणा की पत्नी व सुजीत में प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते आरोपी सुजीत खुशीराज की पत्नी को भगाकर कर ले गया था। करीब 8 महीनों बाद पुलिस की मदद से खुशीराज की पत्नी को वापस घर लाया गया।

तब से लेकर आज तक सुजीत मोबाइल पर खुशीराज को जान से मारने की धमकियां देता था। गत 26 फरवरी 2024 को पीड़ित ने सुजीत के खिलाफ जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट जहाजपुर थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d