Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपरीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, खेल सप्ताह में हुई प्रतियोगिता

परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, खेल सप्ताह में हुई प्रतियोगिता


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एनएसयूआई की ओर से बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान विशाल मीणा, छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, कुलदीप वर्मा, कौशल ठागरिया, नरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, विशाल गुर्जर, चिंटू वर्मा आदि थे। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में बुधवार को राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि इस दौरान रस्साकशी व रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता हुई और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवक को विद्यार्थियों को आधिकारिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने व फिटनेस के प्रति जागरूक रहने को कहा। राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सहचार्य निमेष गुप्ता, अनंत चौधरी, सुमन मीणा, निशा मीना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, ज्योति गुप्ता, प्रियंका जैन समेत मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d