Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर बांध में हुआ 30 टीएमसी से अधिक पानी

बीसलपुर बांध में हुआ 30 टीएमसी से अधिक पानी


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पानी की लगातार आवक की बदौलत अब 30 टीएमसी से अधिक पानी हो चुका है।

जबकि पूर्ण जलभराव क्षमता 38 टीएमसी है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार बांध का जलस्तर बुधवार शाम 6 बजे आरएल 314.34 मीटर पहुंच गया है। वही बांध में 30.634 टीएमसी पानी है। इसी तरह जलावक के मुख्य स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर आवक घट गई है। वहां त्रिवेणी का गेज 3.10 मीटर चल रहा है। लिहाजा अब बांध का जलस्तर 314.50 के पड़ाव की ओर अग्रसर है। पानी की आवक कम होने से जलस्तर भी अब धीमे धीमे बढ़ने लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d