Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessभारतीय स्टेट बैंकों की विशेष लोक अदालत लगी

भारतीय स्टेट बैंकों की विशेष लोक अदालत लगी


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली की ओर से न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट में देवली स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ऋण खातों में वसूली के लिए विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन हुआ।

समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा शर्मा एवं सदस्यता ललित चौहान प्रोबोनो अधिवक्ता द्वारा की गई। लोक अदालत में प्रार्थी बैंक संस्था एवं अप्रार्थी के बीच कुल 11 प्रकरणों में 16 लाख 87 हजार 250 रूपए का राजीनामा कर निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान प्रशान्त लाठी प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक शाखा, धर्मराज मीणा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक नासिरदा, बृजेन्द्र वर्मा प्रबन्धक शाखा पटेल नगर देवली सहित पक्षकार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d