Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से आगामी 2 सितंबर को चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ नगरी में विशाल भंडारा व महाप्रसादी का आयोजन होगा।
आयोजन से जुड़े अमरचंद गुप्ता ने बताया कि यह महाप्रसादी पिछले सात वर्षों से लगातार हो रही है। इसमें ठाकुरजी सांवरिया सेठ के भोग लगाने के बाद करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस वर्ष भी 2 सितंबर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन मंडफिया के अटल सेवा केंद्र के पास सांवरियाजी में आयोजित होगा। इसे लेकर तैयारियां जारी है। उक्त प्रसादी में आमजन शामिल हो सकता हैं।


