Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में समापन हुआ।
मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पराशर, अध्यक्षता स्काउट गाइड के प्रधान नवल मंगल व विशिष्ट अतिथि जिला मुख्यालय के स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग, गाइड सीओ आचु मीणा, एसीबीओ प्रधान मीणा, एडीसी प्रधानाचार्य भँवरलाल कुम्हार, कैलाश वर्मा स्काउट गाइड के एलटी रघुवीर सिंह थे। वार्षिक अधिवेशन में सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने सत्र 2023-24 के प्रतिवेदन के साथ ही आय व्यय प्रस्तुत कर आगामी सत्र का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। ब्लॉक के पौधारोपण व इको क्लब के तहत श्रेष्ठ कार्य करने पर राउमावि दूनी, डाबर कला, चाँदली, राजकोट, गांवड़ी प्राथमिक विद्यायल अम्बापुरा, बालिका साँवतगढ़ महात्मा गांधी, दूनी स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल पनवाड़ को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह सौपकर सम्मानित किया। वहीं राज्य पुरुस्कार प्राप्त करने वाले दूनी, देवडावास, बालिका नगरफोर्ट, डाबर कला, महात्मा गांधी देवली, मॉडल स्कूल पनवाड़, बालिका साँवतगढ़ को भी सम्मानित किया।
सेवानिवृत स्काउटर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में टोंक सचिव बनवारी लाल बैरवा, मुकेश प्रजापति, अनिल गौतम, खेमराज मीणा, बद्रीलाल कहार, रूप शंकर महावर, हनुमान माली झिमवती, संगीत, आशा मीणा आदि स्काउट के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।




