Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के धुआ कला निवासी एक 16 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने के बाद उसका शव शनिवार को मोती सागर बांध में मिला है।
जानकारी के अनुसार यह किशोर हिमांशु पुत्र दिनेश कुमार शर्मा है निवासी धुँआकला है, जो शुक्रवार रात घर से लापता था। शनिवार सुबह उक्त युवक का शव पानी किनारे तैरता हुआ पाया। लोगों की सूचना घर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दूनी स्थित मोर्चरी में लाई। बताया गया कि यह युवक सरोली स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 में अध्यनरत था। हिमांशु के एक भाई और बहन और है। जबकि उसके पिता गांव में दुकान चलाते हैं। किशोर की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया वही तहसीलदार रामदेव धाकड़, गिरदावर कमलेश कुमार मीणा, हल्का पटवारी भी मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



