रात को घूमते हैं युवक
Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में इन दिनों कुछ युवक बाइकों पर घूमकर गुलेल के जरिए घरों व पेड़ों पर बैठे कबूतर को शिकार बना रहे हैं। वही इस चक्कर में लोगों का नुकसान हो रहा है। लिहाजा पुलिस को सक्रिय गश्त कर इन युवक पर अंकुश लगाना होगा।

शहर की विवेकानंद कॉलोनी में ऐसे ही दो मामले हाल ही में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नामदेव पार्क के सामने स्थित मुकेश पुत्र भीमराज जैन के पहली मंजिल स्थित कमरे का कांच फूटा है। यहां रात करीब 2:50 पर एक युवक गुलेल से कबूतर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वाकया यहां लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसमें युवक स्पष्ट तौर पर गुलेल से वार करता हुआ दिख रहा है। उक्त गुलेल में लगा पत्थर मुकेश के कमरे के बाहर लगे कांच पर टकराया। जिससे कांच फूट गया। जबकि इससे पहले गत 23 सितंबर को पार्श्वनाथ धर्मशाला के पास रह रहे शुभम मुदड़ा की कार का कांच भी टूटा है। शुभम की कार घर के बाहर खड़ी थी। तीन युवक बाइक पर आए, जो गुलेल से कबूतरों पर वार कर रहे थे।
यह पत्थर लौटकर वापस कार पर गिरा। जिससे कार का शीशा टूट गया। इसके भी फुटेज सामने आए हैं। लोगों ने बताया कि रात 12 बजे बाद विवेकानंद कॉलोनी में ऐसे युवक देखे गए हैं, जो गुलेल से कबूतरों का शिकार कर रहे हैं। वही इससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।


