Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpप्रदेश की भजनलाल सरकार का प्रतियोगी परीक्षा कलैंडर घोषित

प्रदेश की भजनलाल सरकार का प्रतियोगी परीक्षा कलैंडर घोषित

  • 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

  • पहली बार परीक्षा तिथि के साथ-साथ रिजल्ट तिथि भी निर्धारित


Jahazpur News 16 अक्टूबर (आजाद नेब) राजस्थान सरकार ने दशहरे पर राजस्थान के बेरोजगारों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत घोषणा हुई है कि आगामी जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक राजस्थान में 60 हजार से अधिक सरकारी नौकरी दी जाएगी।

परीक्षा का कलेण्डर 15 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा। शाहपुरा जिला जनसंपर्क अधिकारी की सूचना के मुताबिक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार दशहरे के दिन सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले बेरोजगारों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं के इतिहास में यह शायद पहली बार ऐसा होने जा रहा है। जिसमें परीक्षा तिथि व परिणाम तिथि परीक्षा के आवेदन भरने के साथ-साथ ही बता दी जाएगी। यह राजस्थान के बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अगले साल जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक 60 हजार पदों की भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां अलग-अलग 15 से ज्यादा विभागों में होगी। इन परीक्षाओं के लिए कलैण्डर 15 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान में पहली बार भर्ती परीक्षा की तारीख के साथ ही रिजल्ट कब जारी होगा, इसकी जानकारी भी कलैण्डर में दी जाएगी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि सभी से फीडबेक लिया गया था। उसी के आधार पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड रिजल्ट के डेट्स की घोषणा भी परीक्षा के कलैण्डर के साथ ही की जाएगी। इसमें परीक्षा के परिणाम तीन से पांच माह में घोषित किया जाएगा।

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, नियंत्रण कक्ष स्थापित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d