Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवारदातों पर अंकुश लगाए, फुटेज में दिखा संदिग्ध

वारदातों पर अंकुश लगाए, फुटेज में दिखा संदिग्ध


Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रोजाना हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किराना एवं खाद्य व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में बताया कि शहर में इन दिनों आए दिन चोरी की वारदात हो रही है। जिसे व्यापारियों में भय है। ज्ञापन में पुलिस गश्त बढ़ाकर चोरों को पकड़ने की मांग की गई। इधर, गुरुवार रात नेहरू मार्केट स्थित दुकान में हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक संदिग्ध दुकान का ताला तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जो लगातार ताले पर किसी सरियानुमा चीज से प्रहार कर रहा है। जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। ज्ञापन सौपने में अध्यक्ष मुकेश गर्ग, व्यापारी दिनेश सिंहल, शिवराज, बनवारी लाल, दिनेश गोयल, अरविंद मंगल, अतुल समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अग्रसेन बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में भी चोरी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d