Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में सोमवार को राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय में पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी मुख्य अतिथि थे। जिन्होंने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।
यहां महाविद्यालय के चेयरमैन दिनेश अग्रवाल, डायरेक्टर नीलू अग्रवाल, प्रबंधक राकेश पाराशर उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलन किया गया। डॉ. सैनी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। किसान हमारे देश की रीड की हड्डी है। वह पूरे देश के लोगों के पेट भरने में अपना योगदान देते हैं।
इस दिवस को मनाने का महत्व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती दिवस के रूप में मनाना है। उन्होंने किसानों को विभिन्न योजनाओं के बार में भी बताया। प्रथम वर्ष की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने बताया कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग और ड्रिप सिंचाई के कई उपयोग है। किसानों को महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों वर्मिकंपोस्ट यूनिट दिखाई गई। महाविद्यालय की ओर से सभी किसानों को एक के पैकेट वर्मिकंपोस्ट दिया गया। किसानों का माल्यार्पण किया गया।



