Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर सिविल न्यायाधीश अभिलाषा जैफ एवं हर्ष मीणा न्यायाधीश ग्राम न्यायालय देवली ने सोमवार रात नगर पालिका देवली के बस स्टैंड संचालित रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेन बसेरा में उपलब्ध मूलभूत व्यवस्था सर्दी से बचाव के लिए दरी, गद्दे, चादर, तकिया, कम्बल, रजाई, पीने के योग्य पानी की उपलब्धता, सफाई व स्वच्छता को देखी। वहीं पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था, स्नान के लिए मौसम अनुकुल पानी की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा किट, रोगवाहक कीट नियंत्रण, भोजन की व्यवस्था, बीमार व्यक्तियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। यहां उपलब्ध रजिस्टर का अवलोकन किया जाकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सर्दी में बस स्टैंड परिसर स्थित रैन बसेरे में लोगों के सुरक्षित ठहरने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रबंध किया जाता है।



