Jahazpur News 5 जनवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर पुलिस सर्कल की पंडेर थाना पुलिस ने बाइक पर डोडा चूरा परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि नेशनल हाईवे 148 डी पर नाकाबंदी के दौरान सावर तिराहे के आगे जसवंतपुरा पर एक व्यक्ति को बाइक सहित रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक पर रखे एक कट्टे में करीब 5 किलोग्राम डोडा चूरा मिला। जिस पर पुलिस ने कैलाश प्रजापत पुत्र जगन्नाथ जाति प्रजापत निवासी सुभाष नगर पुलिस थाना पंडेर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अवैध डोडा चुरा परिवहन करने पर बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।



