Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं को कंप्यूटर में आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने लिए नि:शुल्क कंप्यूटर आरएस सीआईटी एवं आरएस सीएफए का शुभारंभ आईटी ज्ञान केंद्र स्टार कंप्यूटर देवली पर हुआ।
संस्थान निदेशक मोहम्मद इदरीश ने बताया कि इसमें आरएस सीआईटी कोर्स वाली छात्राओं को कंप्यूटर की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया एप्स तथा दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग के बारे मे जानकारी दी जाएगी। वहीं आरएस सीएफए में बालिकाओं को अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर टैली जीएसटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि दुर्गेश नंदन साहू का हेमराज मीणा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को कंप्यूटर कोर्स के उपयोग इसकी उपयोगिता तथा महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान निदेशक मोहम्मद इदरीश द्वारा सभी बालिकाओं को कोर्स के महत्वपूर्ण उपयोग समय प्रशिक्षण के बारे में बताया। नि:शुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर रेखा रानी, स्नेहा जैन, नोरतमल, गजाला फरहाद, मोहम्मद मुस्तकीम थे।



