Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsप्रधानाचार्य भंवरलाल जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए

प्रधानाचार्य भंवरलाल जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए


Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल कुम्हार का विद्यालय पदोन्नति समिति की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है।

चयन पर विद्यालय आगमन पर कुम्हार का विद्यालय स्टाफ, एसएमसी, एसडीएमसी एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कुम्हार राज्यपाल और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि फिलहाल नव चयनित इन 147 जिला शिक्षा अधिकारियों को यथास्थान जॉइनिंग के आदेश हुए हैं। जिसके तहत सभी ने यथास्थान विद्यालय में ही ज्वाइन किया है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, प्रशासनिक अधिकारी संजय भारद्वाज, प्राध्यापक रामलाल बैरवा, शांतिलाल शर्मा, शिवजीलाल जाट, लादूलाल मीणा राजेश कुमार, गिरधारी लाल, सीमा शेर, महावीर बडगूजर, कंप्यूटर अनुदेशक मुकेश गुर्जर, पूजा सेन सहित ने कुम्हार का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d