Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बोरडा गणेशजी के नदी तट पर बुधवार रात भजन संध्या और मां बनास की आरती का आयोजन हुआ।
शर्मा क्लासेज देवली के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गायक कलाकार अभिषेक जैन, राहुल अग्रवाल और हेमराज नागर ने भजनों की प्रस्तुति दी। यहां क्लासेज के निदेशक कमलेश शर्मा और सदस्य परिवार ने बनास घाट की पूजा की और आरती का आयोजन किया। इस आरती के दौरान 11 पंडितों ने मां गंगा की आरती की तर्ज पर बनास घाट की आरती की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और अतिथियों का भगवान गणेशजी की प्रतिमा सौपकर स्वागत किया गया। शर्मा क्लासेज के निदेशक ने भामाशाह नवल मंगल, गायक कलाकार व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरिराज जोशी का आभार व्यक्त किया।



