Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत कुछ वर्षों पूर्व 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को बुधवार को याद किया गया। इसे लेकर अंबेडकर विचार मंच देवली की बैठक हुई।
जिसकी मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा ने अध्यक्षता की। इस दौरान जान गंवाने वाले लोगों को पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। बैठक में आगामी अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रमेश चंद मीणा, यादराम मीणा, मोतीलाल ठागरिया, रामसिंह मीणा व मोहनलाल ठागरिया शामिल हैं। अंबेडकर जयंती पर देवली शहर में एक जुलूस निकाला जाएगा, जो डाक बंगला पेट्रोल पंप चौराहा से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर सर्कल तक जाएगा। इसके अलावा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती भी मनाई जाएगी।



