Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसड़क, साफ-सफाई और पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन भेजा

सड़क, साफ-सफाई और पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन भेजा


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 4 के निवासियों ने जिला कलक्टर और कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन भेजे है। जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई और पेयजल संकट को लेकर शिकायत की है।

ज्ञापन में कहा कि वार्ड नं 4 के कीर मोहल्ला देवली गांव मुख्य सड़क पर नियमित साफ-सफाई नहीं होने से कचरा और गंदगी के ढेर पड़े रहते हैं। इसके अलावा, जलदाय विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है, जिससे मानसून में इन गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है और कीचड़ में तब्दील हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन में कहा गया कि जलदाय विभाग देवली के कर्मचारियों द्वारा जलापूर्ति लाइनों का मिलान किया गया, इन पेयजल सप्लाई लाइनों से पानी का लिकेज हो रहा है और नलों से गंदे और दुर्गंध युक्त प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड नं 4 के मतदाता आगामी नगर पालिका चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

जिला कलक्टर और मंत्री से लोगों ने नियमित साफ-सफाई के लिए स्वीपर की नियुक्ति करें, सड़क का निर्माण करवाएं और नलों से हो रहे गंदे और दुर्गंध युक्त प्रदूषित पानी की सप्लाई से निजात दिलवाकर राहत दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में वार्ड पार्षद सुगना समेत कई लोगों के नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d