Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व शिक्षक तुलसीराम सोयल की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र शिवम कुमार सोयल व पत्नी शान्ता देवी सोयल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवाडा में वाटर कूलर, पानी की मोटर एवं टंकी समेत 46 हजार रुपए की भेंट दी है।
भामाशाह परिवार का स्कूल की ओर से अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य सत्येन्द्र जोशी द्वारा परिजनों को प्रेरित करने पर विद्यालय को यह संसाधन उपलब्ध हुए है। इस दौरान कैलाश शर्मा, रामनिवास कीर उपसरपंच (देवीखेडा), राजेश कुमार मीणा, सत्यनारायण सोयल, अरुण कुमार, बजरंग लाल, महेश चन्द, संगीता जोशी, कमलेश वैष्णव, हेमराज रेगर सहित उपस्थित थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में कक्षा एक से 5 के विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति के अनुसार रक्षा बंधन का प्रभावी आयोजन करने के लिए शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को राखी निर्माण एवं रक्षाबंधन पर्व की जानकारी दी।यह जानकारी विद्यालय मीडिया एवं उत्सव प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।



