Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजहाजपुर में श्याम बाबा की मनमोहक झांकी सजाई, झूला झुलाया

जहाजपुर में श्याम बाबा की मनमोहक झांकी सजाई, झूला झुलाया


Jahazpur News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जय श्री श्याम मित्र मंडल जहाजपुर के तत्वाधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जहाजपुर में भव्य श्याम दरबार और झांकी सजाई गई।

मंडल के देवकरण पंचोली ने बताया कि यह आयोजन बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर के परिसर में हुआ, जहां मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया था। मंदिर के मध्य भगवान खाटू नरेश का विशाल और दिव्य दरबार लगाया गया, जो हर श्याम प्रेमी को आकर्षित कर रहा था। यहां झांकी में विशेष आकर्षण झूला था, जिस पर बाबा को बिठाया गया था। बच्चों और महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता से बाबा को झूला झुलाया। आयोजन में जय श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य राजेश सोनी, अमित झवर, विकास टेलर, सचिन माहेश्वरी, शुभम तिवारी, पीयूष वैष्णव, सुनील लड्डा, बसंत डानी और मुकेश टेलर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d