Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर ज्योति कॉलोनी में रविवार को जिनबिंब महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर के सानिध्य में आयोजित हुआ।
चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सत्यप्रकाश (बघेरा) एवं सहप्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि इससे पहले चातुर्मास स्थल पार्श्वनाथ धर्मशाला से बैंड बाजे के साथ जैन मुनि आदिनाथ मंदिर पहुंचे। जहां आयोजन सैकड़ो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्रुतशाला के बच्चे सत्यनारायण जैन(सावर) के नेतृत्व में देई के लिए रवाना हुए। दरअसल देई में अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें यह बच्चे शामिल होंगे। देई में यह बच्चे मंगलाष्टक, सिद्ध भक्ति, आचार्य भक्ति, नाटक व अन्य प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान अभय कुमार, भागचंद, उत्तम, धर्मचंद, दीपक समेत कई ने जैन ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया।



