Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर स्थित नेगड़िया पुलिया के पास मंगलवार शाम को मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त दूसरे दिन बुधवार को भी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को पहचान के लिए देवली के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 साल है, जिसका रंग सांवला है। उसने लाल रंग की शर्ट और नीले रंग का पजामा पहना हुआ है। शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस को मृतक की जेब से 13 हजार रुपए नकद भी मिले हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं और लोगों से कहा कि उन्हें इस व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर और शव की शिनाख्त का इंतजार है। शव की पहचान होने के बाद ही यह पता लग सकेगा कि आखिर यह व्यक्ति यहां तक कैसे आया।


