Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने कस्बे में पिछले दिनों हुए एक जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल और वृत्ताधिकारी रामसिंह के सुपरविजन में गठित टीम का नेतृत्व थानाधिकारी हेमंत जनागल कर रहे थे। पुलिस टीम ने 17 अगस्त को दूनी में अभिषेक चौधरी निवासी लक्ष्मीपुरा जान्यावास और ओमप्रकाश चौधरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश पुत्र रामराज गुर्जर निवासी आवां रोड दूनी और हेमचंद धोबी पुत्र नंदकिशोर धोबी निवासी घास भैरू चौक दूनी, हाल सुबोध स्कूल के पास वार्ड नं 3 दूनी है। ​पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d