Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी और नासिरदा में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 125 वां एपिसोड सुना।
दूनी में मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर, मन की बात के संयोजक एडवोकेट लक्ष्मीनारायण गुर्जर और सहसंयोजक रविन्द्र शर्मा, महावीर जाट, और हेमराज मीणा ने कार्यकर्ताओं के साथ लाइव कार्यक्रम में भाग लिया। जबकि नासिरदा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण धाकड़, हेमेंद्र तिवाड़ी, तेजमल कुमावत, रतन माहेश्वरी और मनोज खांडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी और प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया।



