Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय का स्थापना दिवस एवं उत्कृष्ट परिणाम समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिनेश अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, ओजस अग्रवाल, प्रबंधक निदेशक राकेश पाराशर, आरआर वेटनरी कॉलेज सह अधिष्ठाता आरएस राठौड़ व कृषि महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. अंकित चौकड़ीवाल ने सरस्वती वंदना के साथ की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, गीत और भाषण दिए। शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिल्ड और प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर विशेष सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि नीलू अग्रवाल ने कहा कि कृषि शिक्षा और अनुसंधान में नवीन प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
इस दौरान डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल, दयाशंकर मीणा, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, अविनाश जांगिड, सरदार चौधरी, शिवराम धाकड़, चंद्र प्रकाश शर्मा समेत मौजूद थे।


