Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration15 दिनों के लिए जारी होंगे पटाखों के अस्थाई अनुज्ञा पत्र

15 दिनों के लिए जारी होंगे पटाखों के अस्थाई अनुज्ञा पत्र

आवेदन जमा करने की तिथि घोषित


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दीपावली के त्यौहार पर उपखंड क्षेत्र देवली में विस्फोटक आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 15 दिन की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे।

उपखंड मजिस्ट्रेट रूबी अंसार के अनुसार इसके लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 12 से 26 सितंबर तक निर्धारित की है। उक्त अवधि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र अस्वीकार माने जाएंगे। आवेदकों को अपने आवेदन पत्र न्याय अनुभाग, उपखंड कार्यालय देवली में कार्य दिवस एवं कार्यालय समय पर प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन पत्र के साथ प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यूप्रिंट की 4 प्रतियां और पासपोर्ट साइज की 2 नवीनतम फोटो संलग्न करनी होंगी, जिसमें आसपास के व्यवसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी।

सिरफिरे आशिक ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद को….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d