Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में छात्राओं के लिए किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम (AEP) का आयोजन किया गया।
प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया कि यहां विशेषज्ञ व अतिथि पारुल जैन ने छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक बदलाव, मानसिक समस्याएँ, स्वच्छता, आत्म-संरक्षण और सही खान-पान के महत्व पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और पारुल जैन ने उनके सवालों का उत्तर दिया। संवादात्मक सत्र ने छात्राओं को आत्म-विश्वास और जागरूकता से भरपूर बनाया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की। इस दौरान शिक्षिका स्वाति श्रीवास्तव, मधु मोयल, कमलेश वैष्णव, साहबा अली ने भागीदारी निभाई।
“स्कूल का निरीक्षण किया”
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव ने स्कूल निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल रिकार्ड की जांच कर सम्बल प्रदान किया और व्यवस्था देखी। इसके अलावा मिलडे मिल का स्तर जांचा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। अधिकारी ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर जांचा। इस दौरान प्रधानाचार्य दयालराम मीणा समेत स्टाफ उपस्थित था।



