Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रबी उल अव्वल माहे मुबारक के मौके पर आमद ए मुस्तफा “सिरातुंनबी” का जलसा शाही जामा मस्जिद के चौंक में 12 सितंबर को आयोजित होगा।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश ने बताया कि शुक्रवार को नमाजे के बाद जुलूस ए मुहम्मदी कमेटी व गुलमान ए मुस्तफा कमेटी की ओर से यह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई इस्लामिक विद्वान शिरकत करेंगे।


