Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला शाखा टोंक के तत्वाधान में देवली ब्लॉक के सभी नवचयनित ओर पदोन्नत फार्मासिस्टों का मिलन व सम्मान कार्यक्रम हुआ।
टोंक जिलाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी ने कार्यक्रम में बताया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है, वही फार्मासिस्ट गजराज और शिवराज मीणा ने सभी नवचयनित फार्मासिस्टों को मरीजों की सेवा समर्पण भाव से करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नवचयनित फार्मासिस्ट सुरभि मीणा, यशवंत नागर, नफ़ीश खान, खुशीराम मीणा, सुशील गोदारा, साजिद खान, दिनेश माली एवं प्रथम ग्रेड फार्मासिस्ट हरिद्वारी लाल यादव का माल्यार्पण किया गया।
संयम और त्याग का परिचय: नाथी देवी ने लगातार 32 दिन किया उपवास



