Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंयम और त्याग का परिचय: नाथी देवी ने लगातार 32 दिन किया...

संयम और त्याग का परिचय: नाथी देवी ने लगातार 32 दिन किया उपवास


Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के माल मोहल्ला निवासी नाथी देवी पत्नी रमेश चंद जैन (मेहरू) ने चातुर्मास के दौरान अपनी असाधारण इच्छाशक्ति, संयम और त्याग का परिचय देते हुए लगातार 32 दिनों का उपवास सफलतापूर्वक पूरा किया।

जिनका महापारणा मंगलवार को हुआ। उनकी इस कठिन तप ने सभी को अचंभित कर दिया है। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता सत्यप्रकाश जैन (बघेरा) और सुनील जैन (नासिरदा) ने बताया कि नाथी देवी ने 8 अगस्त को अपने सोलहकरण के उत्तम 32 उपवास शुरू किए थे। इन 32 दिनों के दौरान, उन्होंने केवल दिन में एक बार पानी पीकर ही अपनी साधना जारी रखी। यह उपवास मुनि पुनीत सागर महाराज के सानिध्य और प्रेरणा से किया गया, जिसमें नाथी देवी को पूर्ण सफलता मिली।

उनकी इस अद्भुत तपस्या को देखते हुए चातुर्मास कमेटी और जैन समाज द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया। शांतिनाथ मंदिर से पार्श्वनाथ धर्मशाला तक एक भव्य जुलूस निकाला गया, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले, पिछले रविवार को 100 से अधिक उपासकों के लिए महापारणा हुआ और एक बड़े जुलूस का आयोजन भी हुआ था। मुनि पुनीत सागर महाराज ने नाथी देवी की इस तपस्या को असाधारण और महत्वपूर्ण बताया और आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d