Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने बुधवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा और जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 400 छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, यातायात नियमों, साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी और राजकीय महाविद्यालय देवली में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं और उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल गायत्री और रजिया बानो ने भूमिका निभाई।

सचिन पायलट अगले सीएम बनेंगे या नहीं? डोटासरा ने कर दिया खुलासा


