Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में 69वीं जिला स्तरीय (14 वर्ष आयु वर्ग) की हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लावा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आईपीएस स्कूल लावा को दूसरा स्थान मिला।।छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईपीएस स्कूल लावा दूसरे और माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर देवली तीसरे स्थान पर रहा।।प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी, जितेंद्र चौधरी और संजय सिंहल सहित कई उपस्थित थे। यह जानकारी प्रधानाचार्य धर्मराज माली ने दी। उक्त प्रतियोगिता में 212 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

टीकाराम जूली ने सरकार को क्यों दिया “जग्गा जासूस” का नया नाम


