Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो न्यूज़ : मामूली विवाद को लेकर रोडवेज बस कंडक्टर को जमकर...

वीडियो न्यूज़ : मामूली विवाद को लेकर रोडवेज बस कंडक्टर को जमकर पीटा

लूट की भी शिकायत दी, 2 रुपए के सिक्के को लेकर हुआ विवाद


Deoli News 24 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 रूपए उठाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब तीन-चार युवकों ने अजमेर डिपो की रोडवेज बस के परिचालक के साथ सरेआम जमकर मारपीट कर दी।

घटना का वीडियो:-

गुस्साए इन युवकों ने परिचालक को पीटा और बीच-बचाव करने आए लोगों की भी परवाह नहीं की, जिससे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह मारपीट केकड़ी के पारा निवासी और अजमेर से रावतभाटा जा रही अजमेरु डिपो के परिचालक दुर्गेश कुमार साहू के साथ हुई।

पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि देवली बस स्टैंड पर रुकने के दौरान जब वह सुलभ कंपलेक्स के यूरिनल से वापस लौट रहा था, तब एक युवक की जेब से 2 रुपए का सिक्का गिर गया। दुर्गेश ने सिक्का उठाकर उस युवक को दिया और कहा कि “इसे संभालो, यह लक्ष्मी है, ऐसे गिरने नहीं दे।” परिचालक की यह बात युवक को इतनी नागवार गुज़री कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ एकजुट हो गया। परिचालक दुर्गेश कुमार जब एक स्टॉल पर चाय पीने बैठे थे।

तभी ये चारों युवक एक साथ आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। लोगों के काफी बीच-बचाव के बावजूद वे नहीं माने और एक युवक ने तो परिचालक के सिर पर पीछे से स्टील की ट्रे भी दे मारी। मामले की सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिचालक से जानकारी ली तथा एक युवक को डिटेन किया, जबकि तीन युवक भागने में सफल रहे। पीड़ित दुर्गेश कुमार साहू ने देवली थाने में लिखित शिकायत दी है।

उन्होंने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट के अलावा चांदी की अंगूठी और चेन भी छीन ली, साथ ही उनकी एटीएम मशीन भी छीन ली और करीब 4 हजार 500 रुपए नकद गायब हो गए। हालांकि, बाद में लोगों ने एटीएम मशीन वापस दिला दी। इस घटना के संबंध में चालक महावीर वैष्णव और परिचालक दुर्गेश कुमार साहू ने देवली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि सुलभ कांप्लेक्स में इस तरह के बदमाशों का अक्सर जमावड़ा रहता है, जो मौका पाकर उत्पात मचाते हैं।

राजस्थान में फिर से एक और हुआ थप्पड़ कांड, अब एएसआई ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d