Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली दाधीच समाज ने रविवार को गंगागुरिया बालाजी मंदिर परिसर में अन्नकूट प्रसादी और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया।
आयोजन में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मंदिर में समाज की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। पंकज दाधीच और यज्ञेश दाधीच ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में समाज के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी।
शाम को बालाजी महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। भोग लगने के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान शत्रुघ्न शर्मा, महेश दाधीच, हेमेंद्र दाधीच, राजेश शर्मा, राजकुमार दाधीच, मुकेश दाधीच, महेश पंचोली, संजय, दुष्यंत दाधीच, बलदाउ समेत मौजूद थे।



