Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskईओ को सौंपा ज्ञापन, आमजन की 21 सूत्रीय मांगे

ईओ को सौंपा ज्ञापन, आमजन की 21 सूत्रीय मांगे


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक यूरो नेटवर्क) दूनी में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के ओम प्रकाश जाट, सत्यनारायण तिवाड़ी, राधेश्याम सेन, राघव पाराशर, बाबूलाल राजोरा, प्रकाशचंद लुहाड़िया, श्याम राजोरा, ओम प्रकाश ने बताया कि दूनी में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाना, मुख्य बाजार में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर रोक, कस्बे से गुजरने वाले भारी वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने, चारागाह पर अतिक्रमण, खेल मैदान में विद्युत व्यवस्था करवाने, गली मोहल्ले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित शामिल हैं।

साथ ही कस्बे में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या पर भी प्रतिनिधिमंडल ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने मांग कि, आवारा जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए, ताकि बाजारों व मुख्य सड़कों पर होने वाली अव्यवस्था को रोका जा सके। अधिशासी अधिकारी महेंद्र मीणा का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d