Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनेत्र जांच शिविर आयोजित, स्कूल में फर्नीचर दिया

नेत्र जांच शिविर आयोजित, स्कूल में फर्नीचर दिया


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्य महिला नीति 2021 के तहत नेत्रदान जागरूक कार्यक्रम एवं नेत्र एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

यहां नेत्र सहायक रमेश ने बताया कि नेत्रदान एक वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर कर सकता है और एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो व्यक्तियों की कॉर्नियल अंधता दूर हो सकती है। यहां नेत्र जांच और दंत जांच भी की गई, जिसमें दंत चिकित्सक अन्तिमा साहू ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और उन्हें स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी दी।

भामाशाहों ने फर्नीचर किए भेंट

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा में मंगलवार को पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा व धर्मेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर भेंट किया है। पूर्व सरपंच ने अपनी माता की स्मृति में 15 टेबल लागत 20 हजार रुपए एवं धर्मेंद्र ने 10 टेबल लागत 13 हजार रुपए विद्यालय को भेंट किए है।

इस दौरान संस्था प्रधान राकेश जैन, विद्यालय विकास समिति के सचिव प्रकाशचंद्र पुरी, हेमलता जैन आदि ने तिलक व माल्यार्पण कर दानदाताओं का अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d