आधा दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा सिंचाई का पानी
Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ सागर की नहरो में गुरुवार को समिति अध्यक्ष लादूलाल मीणा एवं पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली की मौजूदगी में सुबह 10 बजे पानी छोड़ा गया।
इससे पनवाड़, सेन्दियावास, बासलक्ष्मणा, नृसिंहपुरा, गोपीपुरा, सिरोही, गांवडी, खेडा, कुशालपुरा समेत गांवों को सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इस दौरान दौरान महावीर पेंटर, किशन सिंह, राजवीर सैनी, शंकर माली, रणजीत एडवोकेट, मेघराज कुमावत, पारस सैनी, किशन सिंह, शहीद पटेल, गजराज सिंह सहित किसान उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष लादूलाल मीणा एवं एडवोकेट रणजीत सिंह बैरवा ने बताया कि पनवाड़ सागर आजादी से पूर्व रियासतकालीन समय से ही बना हुआ है।
वर्तमान में पनवाड़ सागर की भराव क्षमता 14 फीट है एवं वर्तमान में यह पूरी क्षमता में भरा हुआ है। पनवाड सागर की भराव क्षमता 143 एमसीएफटी है। सिचाई विभाग के अनुसार इससे 868 हेक्टेयर यानि 3472 बीघा भूमि सिंचित होती है।
स्कार्पियों कार नदी में गिरी, हादसे में 2 की मौत और 5 जने घायल, गूगल मेप की वजह से हुआ हादसा


